RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने पीएचसी ग्वालीखेड़ा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कड़े निर्देश।

मरीजों के साथ हो मानवीय व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।

पीएचसी ग्वालीखेड़ा में स्टाफ नर्स की कमी के संबंध में सीएमओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)04 नवंबर।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सोमवार को ग्वालीखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, औषधि उपलब्धता आदि के विषय में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को समय पर, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिलना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर, दवा भंडार कक्ष तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर, शौचालय और प्रतीक्षालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि ओपीडी प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित हो और आने वाले सभी मरीजों का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों से व्यवहार मानवीय हो तथा सेवा भाव प्रत्येक कर्मचारी की कार्यशैली में झलके। निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्सों की कमी के संबंध में जिलाधिकारी ने तत्काल सीएमओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा नहीं आनी चाहिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण जनजीवन से सीधे जुड़े होते हैं। ये स्वास्थ्य सेवाओं की पहली कड़ी हैं, जहां स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को उपचार, दवा और परामर्श जैसी सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इसलिए इन केंद्रों की कार्यप्रणाली और स्वच्छता का बेहतर होना स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारी को समझे और सेवा भावना, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य करे, ताकि जनता का भरोसा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर मजबूत हो सके। निरीक्षण के समय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा सह विचार गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में आरा -सासाराम रेलवे लाईन के दोहरीकरण, फुटओवर ब्रिज पूर्वी गुमटी सहित कई मुद्दों पर उठाई आवाज!

rktvnews

आयुक्त दीपक रावत ने निर्माणाधीन पुलिया का किया निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड: मुख्य्मंत्री गिरिडीह तथा धनबाद जिले के विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद नगर निगम, अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण और साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment