RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नारायण राणे की अध्यक्षता में मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

नई दिल्ली/07 जून।सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक को एमएसएमई मंत्री श्री नारायण राणे की अध्यक्षता में आज अपराह्न 12.30 बजे नई दिल्ली में संपन्न हुई। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष, एमएसएमई राज्यमंत्री, श्री भानु प्रताप सिंह और श्री अतुल कुमार तिवारी, सचिव (एमएसएमई) तथा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर एमएसएमई मंत्री, श्री नारायण राणे ने वर्तमान दौर में हिंदी की गति को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया। वहीं एमएसएमई राज्यमंत्री, श्री भानु प्रताप सिंह ने कहा, यह सबका दायित्व है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सरकारी कार्यों को हिन्दी में करने को बढ़ावा दें जिससे जनमानस सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकेंI
इस अवसर पर सचिव (एमएसएमई) ने ई-टूल्स के माध्यम से राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में प्रयास करने के लिए कहा।
एमएसएमई मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्यों ने मंत्रालय और इसके नियंत्रणाधीन कार्यालयों में हिंदी भाषा की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए ।
अंत में, अपर सचिव एवं विकास आयुक्त (एमएसएमई) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

Related posts

तीव्र जनसंख्‍या वृद्धि और जनांकिकी परिवर्तन ‘विकसित भारत’ के लक्ष्‍य के सामने एक बड़ी चुनौती।

rktvnews

केंद्रिय मंत्री प्रहलाद जोशी 10 सितंबर को गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय परीक्षण शाला में अत्याधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

राजस्थान:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी घोषणा।

rktvnews

भोजपुर:युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, कामयाबी के लिए निरंतर प्रयास जरूरी:अवध ओझा

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सरस मेला – 2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

मोदी सरकार का अंतरिम बजट वर्ष 24-25 का योजना विहीन बजट-दिलराज प्रीतम

rktvnews

Leave a Comment