RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)03 नवंबर।बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार जारी है। इसी क्रम में भगवानपुर प्रखंड के जहांगीरपुर पटेरा ग्राम के महादलित बस्ती में स्वीप कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे और युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता को रचनात्मक और सांस्कृतिक रूप से प्रस्तुत किया गया। बच्चों और मतदाताओं ने मिलकर वैशाली जिले के प्रसिद्ध उत्पाद केला की प्रतिकृति, जो अब मतदाता जागरूकता का प्रतीक बन गया है, की आकर्षक रंगोली बनाई। साथ ही जिले के चुनाव प्रतीक चिन्ह गणतंत्र, जनतंत्र, लोकतंत्र की आकृतियों को रंगोली और मोमबत्तियों से सजाया गया जो पूरे चौपाल का मुख्य आकर्षण रहा।
कार्यक्रम में प्रखंड कर्मियों द्वारा रचित स्वीप गीत को स्थानीय गायिका सुनंदा ने अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया, जिससे वातावरण में उत्साह और जोश का संचार हुआ। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी के निर्देशन में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से बच्चों की भागीदारी सराहनीय रही।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा मतदान प्रक्रिया का जीवंत चित्रण किया गया जिसमें एक छात्र ने मतदान अधिकारी की भूमिका निभाई और वर्षा सिंह ने मतदाता बनकर मतदान किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों और ग्रामीणों को मतदान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक वोट लोकतंत्र को सशक्त करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदान के दिन पहले मतदान करें फिर अन्य कार्य। उन्होंने लोकप्रिय नारा दोहराया कि पहले मतदान, फिर जलपान ओकरा बाद कोनो काम। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक इस अपील का समर्थन करते हुए कहा कि पहिले करवई मतदान तब कर्रवई कोनो काम।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें डीपीओ, निर्वाची पदाधिकारी लालगंज सह भूमि सुधार उप समाहर्ता हाजीपुर, कला संस्कृति पदाधिकारी वैशाली, बीडीओ भगवानपुर, सीडीपीओ, अंचलाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और थाना प्रभारी शामिल थे।
रात्रि चौपाल के इस आयोजन ने न केवल मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाई बल्कि ग्रामीण समुदाय में लोकतंत्र के प्रति नई चेतना का संचार किया। यह पहल वैशाली जिले में स्वच्छ, निष्पक्ष और अधिक मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुई।

Related posts

रामगढ़:महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का उप विकास आयुक्त ने किया वितरण।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय, पीएचसी का निरीक्षण!पीएचसी की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश।

rktvnews

खादी और ग्रामोद्योग को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित : उद्योग मंत्री

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री को भैंसोला हेलीपैड पर दी गई भावभीनी एवं गरिमामयी विदाई।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास की संकल्प यात्रा आज आरा पहुंची! नागरी प्रचारिणी सभागार में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मोबाइल टावरों के स्थापना हेतु बीएसएनएल के अधिकारियों संग की बैठक!दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment