RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर बैठक।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 जून। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक बैठक की गई ।जिसे संबोधित करते हुए संस्था के सचिव कमलेश तिवारी ने बताया की आज पूरे विश्व में लगभग दस प्रतिशत बीमारी एवं मौत कुपोषित भोजन के सेवन से हो रही है उन्होंने सभी से अपील किया की उच्च तरीक़े से साफ़ किया और पकाया हुआ ही भोजन करे कोशिश करे की बिना रसायन मिलाया हुआ ही भोजन करे। दूषित पानी से भी तरह तरह की बीमारी होती है ।इसलिए साफ़ पानी पीना चाहिए।शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बनाए रखने में खानपान का योगदान महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इसका ख़ास ख़याल रखना चाहिए।
आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य कुमार मोहित और रवि सहाय ने बताया की संस्था द्वारा भोजन वितरण में भोजन बनाने एवं वितरण तक भोजन की गुणवता तक का पूरा ध्यान रखा जाता है।
विगत सात दिनों से जारी आम पन्ना वितरण मुहिम में भी स्वच्छता का ख़ास ख़्याल रखा जा रहा है।
अन्य सदस्यों में सतीश सिंह,राजेश कुमार,निकेश पांडेय,कृष्णा राज,रवि राज उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:जन आरोग्य समिति के क्रियाकलापों एवम इसके सुचारू संचालन में उनकी भूमिका विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

आरईसी ने रेलटेल के साथ दूरसंचार, आईटी और रेलवे सिग्नलिंग में अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित कर्तव्यों एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।

rktvnews

बक्सर:इतिहास पुराण संत और संस्कृति का अनादर करने वाले त्‍यागने योग्‍य:जीयर स्‍वामी

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में पहुंचे मंत्री विजय कुमार मंडल,सुरक्षित तैराकी और सामुदायिक प्रशिक्षण पर बल।

rktvnews

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे एनसीआर में जीआरएपी के चरण-III को तत्काल प्रभाव से रद्द किया।

rktvnews

Leave a Comment