RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने किया मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)02 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शनिवार को समाहरणालय परिसर से मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले के दूरदराज़ इलाकों में रहने वाले लोगों को अब प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में जल्द ही कुल 10 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जाएंगी, जिनमें से आज पहली वैन का शुभारंभ किया गया है। प्रत्येक वैन को एक-एक ब्लॉक में टैग किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट विशेष रूप से उन क्षेत्रों में भेजी जाएगी जहां लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँचने में कठिनाई होती है। वैन में एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक नर्स एवं एक एएनएम हर समय मौजूद रहेंगे। यह वैन एक छोटे अस्पताल की तरह कार्य करेगी, जिसमें प्राथमिक उपचार, दवाइयां और आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
उपायुक्त ने कहा कि इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आम लोगों तक सुनिश्चित होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

Related posts

रायपुर : श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दूधाधारी मठ में किया राम-दरबार का दर्शन।

rktvnews

भोजपुर :जिला क्रिकेट सीनियर डिवीजन में स्टूडेंट इलेवन ग्रीन एवं जूनियर डिवीजन में राइजिंग स्टार विजयी।

rktvnews

दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 425 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

जर्जर व बदहाल है शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने रियाद में रक्षा विकास के लिए सऊदी जनरल अथॉरिटी का दौरा किया; इस प्राधिकरण के अध्यक्ष के साथ विचार-विमर्श किया और भविष्य में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

rktvnews

शहीन क्लासेज आरा ने सीबीएसई 10वी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अपने विद्यार्थियों का किया सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment