RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कोईलवर सिक्सलेन पुल पर बड़ा हादसा: स्कूल बस और कंटेनर की भीषण टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, बच्चे सुरक्षित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 नवंबर।शनिवार की दोपहर कोईलवर सिक्सलेन पुल पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक स्कूल बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा पुल के बीचोंबीच हुआ, जिससे कुछ देर के लिए दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
स्कूल बस में करीब दर्जनभर बच्चे सवार थे। सौभाग्य से सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं, हालांकि एक बच्चे को मामूली चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस रॉन्ग साइड से जा रही थी, तभी सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टीयरिंग के नीचे दबकर फँस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और गैस कटर की मदद से स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के किशुनपुरा निवासी सतेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर अवस्था में बिहटा अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतम चंद्र मौके पर पहुँचे। उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया और घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, बस बिहटा पब्लिक स्कूल की थी और बच्चों को छुट्टी के बाद कोईलवर छोड़ने आई थी। बच्चों को सुरक्षित घर छोड़ने के बाद बस बिहटा लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि पुल पर वाहनों के गलत दिशा में आने-जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related posts

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री 26 और 27 मई को गुजरात का दौरा करेंगे।

rktvnews

गिरीडीह:लोकतांत्रिक सहभागिता का सशक्त संदेश: मंत्री सुदीव्य कुमार ने भरा गणना प्रपत्र, नागरिकों से SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ की चार प्रमुख रेल परियोजनाएं जल्द होगी शुरू।

rktvnews

देहरादून:79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया ध्वजारोहण।

rktvnews

राजस्थान:महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव ने बस्सी बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ को किया एपीओ।

rktvnews

Leave a Comment