RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने रामगढ़ प्रखंड के महुबना क्षेत्र का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)31 अक्टूबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को रामगढ़ प्रखंड के महुबना में पंचायत भवन, आवास योजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुबना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अनुपस्थित रोजगार सेवक का मानदेय अगले आदेश तक स्थगित रखने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ को मुख्य पथ से आयुष्मान आरोग्य मंदिर होते हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुबना तक पीसीसी सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों द्वारा पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायत पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को जलमीनार से पेयजल आपूर्ति नहीं होने के मामले में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। वहीं, महुबना चौक के पास स्थित जर्जर भवन की मरम्मति के लिए संबंधित विभाग को पहल करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राजकीय बुनियादी उच्च विद्यालय कडबिंदा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुबना में बच्चों के कैरियर मार्गदर्शन हेतु प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालयों में मास्टर चार्ट बनाकर बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाए, ताकि छात्र अपने भविष्य के प्रति सजग एवं मार्गदर्शित हो सकें।
उन्होंने विद्यालयों में पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने, पर्याप्त संख्या में बल्ब लगाने तथा बेंच-डेस्क की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

Related posts

नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निराकरण हेतु जिला पदाधिकारी ने किया जल जमाव वाले स्थलों का निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हृदय रोग पीड़ित बच्चों के उपचार के लिये अपोलो के साथ एमओयू।

rktvnews

चतरा:धान अधिप्राप्ति को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रचार-प्रसार वाहन को उपायुक्त ने किया रवाना।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम के तेज़पुर में 13वें त्रैवार्षिक बाथो महासभा सम्मेलन को सम्बोधित किया।

rktvnews

जयपुर: राज्यपाल ने सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

अपने पुराने अनूठे अंदाज में लौटे दीप श्रेष्ठ,अनुराधा पौडवाल के छठ गानों का किया निर्देशन।

rktvnews

Leave a Comment