RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली प्रभात फेरी, नागरिकों से मताधिकार के प्रयोग की अपील की।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)30 अक्टूबर।45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत जादूगोड़ा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला सुनील चंद्र ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा । प्रभात फेरी में परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान कैडेट्स ने मतदाताओं से मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की और ‘मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूत करें’ जैसे नारों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में जनजागरूकता का संदेश फैलाया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। मतदान न केवल हमारा अधिकार है बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर भी है। सभी मतदाता 11 नवंबर 2025 को मतदान अवश्य करें।’ उन्होंने कहा कि घाटशिला अनुमंडल में SVEEP के तहत लगातार विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन, युवागण और स्थानीय निकाय सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मतदाता शपथ भी ली कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि SVEEP कार्यक्रम नागरिकों को लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाने का एक सशक्त माध्यम है, और प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हो।

Related posts

मौजूदा भूराजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत को अगले कुछ वर्षों में ड्रोन विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनना होगा: रक्षा मंत्री का राष्ट्रीय रक्षा उद्योग सम्मेलन 2026 में वक्तव्य

rktvnews

पिरामल ने बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु किया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीएम.एसएसपी ने मंडल कारा, जिला बाल संरक्षण इकाई का किया निरीक्षण।

rktvnews

डांस मूव ही नहीं, अब ‘स्वच्छता मूव्स’ भी सीखिए!स्कूल में अपने डांस मूव्स से वायरल हुए यूपी के टीचर कौशलेश अब सिखा रहे स्वच्छता वाले मूव्स।

rktvnews

भोजपुर:जिले स्तर पर वृक्षारोपण में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी : डीएम

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment