RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण : दिए आवश्यक निर्देश

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)23 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श वर्षा सिंह के द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के लिए गठित विभिन्न कोषांगों यथा कंन्ट्रोल रूम, सिंगल विण्डो, C-vigil इत्यादि काबुधवार को औचक निरीक्षण किया गया एवं महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने वहां के ड्यूटी चार्ट को देखा तथा वहां मौजूद पदाधिकारी और कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी के द्वारा चुनाव के समय जिला कंट्रोल रूम की सूचनाओं पर विशेष नजर रखने का कहा गया है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि कंट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित रहे तथा कोई भी फोन आए तो सर्वप्रथम सम्मान के साथ बात करें तथा शिकायत सुनने के साथ शिकायत काे समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को अभिलंब भेजा जाए।
जिला पदाधिकारी ने सिंगल विंडो के निरीक्षण के क्रम में निर्देश दिया कि कोई भी आवेदन प्राप्त होता है तो उसे निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त करते हुए अनुमति प्रदान कर दिया जाए।

निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित नियमावली के तहत अनुमति प्रदान करने में समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला पदाधिकारी ने C-vigil कोषांग का निरीक्षण करते हुए कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारियों से C-vigil App पर आने वाली शिकायतों और निर्वाचन से सम्बधित हेल्प लाइन नम्बर 1950 पर आने वाली शिकायतों के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि के भीतर शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए।

Related posts

देश को प्रशासक चाहिए शासक नही:आदित्य पासवान

rktvnews

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 125वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे राज्य सिविल सेवा अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

rktvnews

नवादा: नाम निर्देशन पत्र की संविक्षा में 17 में से कुल 8 पाए गए सही।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर का जीवन और संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा : कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर क्लेम केस से संबंधित अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

सिनेमा के उल्लास के उत्सव के बीच, गोवा के खूबसूरत तट पर 54वें आईएफएफआई का रंगारंग शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment