RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:नाम वापसी के बाद 105 उम्मीदवार मैदान में, डीएम और एसपी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा — सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए की गई सुदृढ़ व्यवस्था।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)21 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि वैशाली जिले के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। 04 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है। उन्होंने कहा कि वैशाली जिला अंतर्गत कुल 134 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था, जिसमें 25 अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द हुआ और 109 अभ्यर्थियों में नाम वापसी तिथि को 4 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया और शेष 105 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने विधानसभावार अंतिम रूप से मैदान में बचे प्रत्याशियों की संख्या की जानकारी दी।
विधानसभावार अंतिम रूप से मैदान में बचे अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार है:

123- हाजीपुर : कुल 21 नॉमिनेशन हुए थे, जिसमें से 9 नॉमिनेशन रद्द किए गए। इस प्रकार, फाइनल 12 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

124- लालगंज : कुल 14 नॉमिनेशन हुए थे, जिसमें से 3 नॉमिनेशन रद्द किए गए। इसके अतिरिक्त, 1 अभ्यर्थी—आदित्य कुमार (कॉग्रेस) ने नाम वापसी की। इस प्रकार, फाइनल 11 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

125- वैशाली : कुल 18 नॉमिनेशन हुए थे, जिसमें से 5 नॉमिनेशन रद्द किए गए। इस प्रकार, फाइनल 13 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

126- महुआ : कुल 19 नॉमिनेशन हुए थे, जिसमें से 2 नॉमिनेशन रद्द किए गए। इसके अतिरिक्त, 2 अभ्यर्थी— मनोज कुमार (राइट टू रिसॉल पार्टी), बैद्यनाथ प्रसाद राय (भारतीय राष्ट्रीय दल) ने नाम वापसी की। इस प्रकार, फाइनल 15 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

127- राजापाकर(अ०जा०): कुल 14 नॉमिनेशन हुए थे, जिसमें से 00 नॉमिनेशन रद्द किए गए। इस प्रकार, फाइनल 14 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

128- राघोपुर : कुल 17 नॉमिनेशन हुए थे, जिसमें से 4 नॉमिनेशन रद्द किए गए। इस प्रकार, फाइनल 13 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

129- महनार : कुल 20 नॉमिनेशन हुए थे, जिसमें से 1 नॉमिनेशन रद्द किए गए। इसके अतिरिक्त, 1 अभ्यर्थी—सीतल गुप्ता (निर्दलीय) ने नाम वापसी की। इस प्रकार, फाइनल 18 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

130- पातेपुर(अ०जा०): कुल 11 नॉमिनेशन हुए थे, जिसमें से 1 नॉमिनेशन रद्द किए गए। इस प्रकार, फाइनल 10 अभ्यर्थी मैदान में हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी योग्य अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न (सिंबल) आवंटित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने और निर्भय होकर मतदान करने की अपील की।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर से “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में शामिल होंगे धर्मेंद्र 

rktvnews

McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन किया।

rktvnews

भोजपुर:हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान और जनाक्रोश सभा में महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह की सहायता का लिया गया संकल्प।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी।

rktvnews

Leave a Comment