RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय में किया वृक्षारोपण।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण से ही हमारा अस्तित्व सुरक्षित रह सकता है यह हमें नहीं भूलना चाहिए। दुनिया भर में आज पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए है। युवाओं व बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जगाने की कोशिश की जा रही है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, आदित्य सुमन ने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा मिलकर वृक्ष लगाया गया आगे सचिव ने बताया कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध रहता है एवं हमें स्वच्छ वायु प्राप्त होती है। सभी व्यक्ति को एक एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

उमरिया:महिलाओ को मुर्गी पालन प्रशिक्षण एवं चूजों का किया गया वितरण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

दोनों हाथ में लड्डू और सर कढ़ाही में!प्राण प्रतिष्ठा के जरिए मिठाई बेचने और बनाने वालों पर चरितार्थ हो रहा यह मुहावरा।

rktvnews

रोहतास:जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:शपथ-पत्र निष्पादन में एकरूपता लाने हेतु प्रमोद राय ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

rktvnews

घुटना के दर्द से छुटकारा के लिए लगा घुटनों का व्यायाम के विशेष योग स्वास्थ्य शिविर।

rktvnews

Leave a Comment