RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 19 अक्टूबर। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा:
“सभी को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएँ। साथ ही आने वाले त्योहार गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी अनंत शुभकामनाएँ।
दीपावली का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं की आत्मा है। यह केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का अवसर ही नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की विजय का संदेश है।
भगवान श्रीराम ने अपने मूल्यों, मर्यादाओं और धर्म के मार्ग पर चलकर जो आदर्श स्थापित किए, वे हमें जीवन में प्रेरणा देते हैं कि हम भी सत्य, कर्तव्य और सद्भावना का पालन करें। दीपावली का पर्व केवल खुशियाँ मनाने का ही नहीं, बल्कि खुशहाली बाँटने का भी अवसर है। हमे दूसरों के जीवन में भी उजियारा फैलाने का प्रयास करना चाहिए।
आइए, इस पावन पर्व पर हम सब संकल्प लें कि समाज में एकता, भाईचारा, आपसी विश्वास और समानता को मजबूत करेंगे। हमारे किसान और श्रमिक सशक्त बनें, व्यापारी वर्ग प्रगति करे, हमारे युवा ऊर्जावान और आत्मनिर्भर बनें, और हमारा राष्ट्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।
माँ लक्ष्मी आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का प्रकाश भरें, माँ सरस्वती ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद दें और भगवान गणेश हर कार्य में विघ्न विनाशक बनकर कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें।

आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएँ।

जय सियाराम”

Related posts

प्रधानमंत्री ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

ग्रीष्मावकाश में समर कैंप कार्यशाला आयोजित ।

rktvnews

बक्सर: 2 नवंबर को होगा रोजगार शिविर आयोजित

rktvnews

भोजपुर:आत्मा के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्म शाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयाेजन।

rktvnews

बागपत: जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने पंचायत राज विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

20 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment