RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल धमार में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर। शनिवार को धमार स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सभी बच्चे रंग – बिरंगे दीया सजाकर लाएं थे जिसमें सर्वश्रेष्ठ दीया सजावट कृति सिंह का रहा। निदेशक ने सभी बच्चों से दीपावली और धनतेरस से जुड़ी पौराणिक कथाओं को साझा किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप सभी सुरक्षित दीपावली मनाएं। इस अवसर पर शिक्षिकाओं द्वारा खूबसूरत रंगोली भी बनाई गई थी। सम्बंधित क्लास के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपने – अपने वर्ग के बच्चों के साथ छुरछुरी, अनार, और फुलझड़ी का आनंद लिया। कार्यक्रम की समाप्ति से पूर्व निदेशक ने सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं को मिष्ठान और दीया देकर दीपावली की बधाई दी। बच्चे इस दिन बहुत खुश थे और अपनी मस्ती में चूर थे। इसी कार्यक्रम के साथ विद्यालय मे दीपावली, भैया दूज, और छठ के अवकाश की घोषणा की गई। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों और देशवासियों को आने वाले सभी पर्वों की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Related posts

पटना:बिहार की अलक्षित महिला साहित्यकारों को प्रकाश दिया है डा सुमेधा पाठक ने।

rktvnews

कोयला मंत्रालय कल मुंबई में “कोयला क्षेत्र में निवेश के अवसर और व्यावसायिक कोयला खान नीलामी” पर रोड शो का आयोजन करेगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री जी हिन्दी को “भारत की राष्ट्र भाषा घोषित करें !बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने की माँग।

rktvnews

भोजपुर:प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का प्रथम जिला सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

rktvnews

पुण्यतिथि पर याद किए गये स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुखिया जनार्दन ओझा

rktvnews

Leave a Comment