RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में सभी सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यपक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों के साथ कार्यशाला का आयोजन।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है: उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )18 अक्टूबर।आज समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव के नेतृत्व में सभी सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यपक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं एक अन्य शिक्षक के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाना था। कार्यशाला में स्कूलों में प्रबंधन और वित्तीय योजना, सकारात्मक और संगठित शिक्षण-अधिगम वातावरण बनाना, स्कूल के कर्मचारियों और छात्रों की समस्याओं का समाधान, नई शिक्षा नीतियों और सरकारी योजनाओं पर चर्चा, शिक्षा प्रणाली में सुधार और परिवर्तन लाने के तरीके आदि विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालयों के प्रबंधन और बेहतर शिक्षण-अधिगम वातावरण बनाने जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने की बात कहीं। कहा कि बच्चों के विकास में उनके अभिभावकों और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह ध्यान रखें कि विद्यालय का संचालन समयानुसार हो, बच्चों को उचित शिक्षा मिलें, भोजन मिलें, विद्यालयों का नियमित साफ-सफाई हो। बच्चे नियमित विद्यालय आए और शिक्षा ग्रहण करें। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी प्रधानाध्यापकों से शिक्षकों के रोस्टर, पढ़ाई की गुणवत्ता, शिक्षक समय से विद्यालय आते है या नहीं आदि जानकारियां प्राप्त की और पूरी समयबद्धता के साथ शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को समय-समय विद्यालयों का भ्रमण करने और गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु अपने स्तर से बेहतर प्रयास करने के निर्देश दिए। आगे उपायुक्त ने कहा कि वैसे शिक्षक जो विद्यालय संचालन में बाधा उत्पन्न या पढ़ाने में लापरवाही करते है, उन पर कड़ी से कड़ी कारवाई करें, किसी भी परिस्थिति में बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, यह सभी संबंधित अधिकारी और शिक्षक सुनिश्चित करें। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम समेत सभी प्रखंडों में की जा रही अलाव की व्यवस्था।

rktvnews

पी.एस.आई. – इण्डिया एवं केयर इंडिया के तकनीकी सहयोग से शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम पर शहरी स्वास्थ्य सहभागियों की कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

एक सप्ताह एक थीम कार्यक्रम के अन्तर्गत – रसायन और पेट्रोकेमिकल्स पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की ओर ‘सबका साथ सबका विकास’ के कर्तव्य की रूपरेखा प्रस्तुत करता है: केंद्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत जिला के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

इंदौर:कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बूथ लेवल अधिकारी कुमारी नीलू गौड़ — मातृ-वियोग के क्षणों में भी निभाया बूथ लेवल अधिकारी का दायित्व

rktvnews

Leave a Comment