RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 अक्टूबर।आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा को लेकर विभागीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखण्डवार शैक्षणिक स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सिमरिया प्रखण्ड के स्टूडेंट डाटा प्रोग्रेशन की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की। साथ ही प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को खराब स्थिति वाले विद्यालयों में अनुश्रवण कर स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में प्रखण्ड एम.आ.ई.एस. समन्वयक, चतरा अजय कुमार द्वारा कार्य में लापरवाही एवं वरीय मौखिक आदेश के अनुपालन में टालमटोल किए जाने के कारण नियोक्ता कंपनी को सेवा समाप्ति का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, कुंदा प्रखण्ड के प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद से विभिन्न कार्यक्रमों में धीमी प्रगति एवं वरीय अधिकारियों के प्रति अभद्र व्यवहार को लेकर भी कारण पृच्छा कर संविदा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।
पोषण अभियान में सही आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराने पर हंटरगंज, लावालौंग एवं प्रतापपुर प्रखण्ड के कार्यक्रम पदाधिकारियों के एक वार्षिक मानदेय वृद्धि पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी मानकों में खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की विशेष समीक्षा करने का निर्देश दिया और इसके लिए संबंधित आंकड़ा तत्काल उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों को प्रखण्ड मुख्यालय में अनिवार्य रूप से आवासित होने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा माह के अंत तक बी.एल भी., पी.एम., श्री, एस.ओ.ई. विद्यालयों में डाटा सुधार के लिए प्रधानाध्यापकों की विशेष बैठक बुलाने का भी आदेश दिया गया।
उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अगली बैठक से पूर्व सभी कार्यक्रमों की प्रगति में ठोस सुधार सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी राम, वार्डेन सह-शिक्षिका, लेखापाल सह-कंप्यूटर ऑपरेटर, बी.ई.ओ., बी.पी.ओ., ए.डी.पी.ओ. राकेश कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शन एवं क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपायुक्त द्वारा सम्मानित भी किया गया।

Related posts

तीर्थों, त्योहारों व मेलों की भूमि है भारत, यहां राम भी हैं और ख़्वाजा भी: इंद्रेश कुमार

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:साकची में ‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट’ का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री की मन की बात का भाजपाइयों ने किया श्रवण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:बाण लगते ही मूर्छित हुए लक्ष्मण, विलाप करने लगे राम।

rktvnews

नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष रेलगाडि़यां प्लेटफार्म 16 से प्रस्थान करेंगी; यात्रियों को प्रवेश/निकास के लिए अजमेरी गेट का उपयोग करना होगा।

rktvnews

Leave a Comment