RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:मतदाता जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)16 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मानव श्रृंखला का आयोजन किला मैदान में किया गया।
यह आयोजन आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत किया गया।
इस मानव श्रृंखला का उद्देश्य लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा मतदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था।
कार्यक्रम में जीविका दीदियों, सेविका, सहायिका एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जिला पदाधिकारी ने सभी को निष्पक्ष, निर्भीक और शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि “मतदान केवल अधिकार नहीं, यह हमारा कर्तव्य भी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी आवश्यक है।”
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) एवं छात्र छात्राओं उपस्थित थे।
इस आयोजन के माध्यम से बक्सर जिला प्रशासन ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि “कोई मतदाता न छूटे” और सभी नागरिक शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।

Related posts

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता: एसपी

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत औषधालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया! स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया।

rktvnews

त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने संबोधित किया।

rktvnews

मॉरिशस ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन का मनाया शोक,झुके आधे झंडे।

rktvnews

बक्‍सर के ब्रह्मपुर प्रखंड में जीविका द्वारा किया गया रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment