RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव तैयारियों को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद।

निष्पक्ष चुनाव के लिए समन्वय पर दिया गया बल।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)16 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिले के प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के जिला संवाददाताओं/ब्यूरो प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल निर्वाचन सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षित सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर उसे तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने बताया कि जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलास्तर से लेकर पंचायत स्तर तक व्यापक स्तर पर स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से मतदाता जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है, जिससे अधिक से अधिक मतदाता मतदान में भाग लें।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मीडिया प्रतिनिधियों को निर्वाचन कार्यों से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियाँ, फोटो एवं वीडियो सामग्री मीडिया कोषांग द्वारा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही मतदान एवं मतगणना केन्द्रों पर मीडिया कवरेज हेतु प्राधिकार पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया भी जारी है।
बैठक के दौरान उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने निष्पक्ष चुनाव संचालन से संबंधित अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिनका समुचित उत्तर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग नगमा तबस्सुम, नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: आरा में भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव भक्तिपूर्वक मना।

rktvnews

मुजफ्फरपुर व किशनगंज में लगेगी डालमिया की फैक्ट्री, ₹1000+ करोड़ के निवेश को मिला स्टेज 1 क्लीयरेंस।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा किसान भवन में खरीफ कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पंडित भैयालाल शुक्ल स्मृति टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर उप मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कार वितरण।

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सशस्त्र बलों के परिजनों के लिए लॉन्च की ‘सीयू ऑनलाइन जय जवान’ डिफेंस स्कॉलरशिप।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी में शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार सह अलंकरण समारोह संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment