RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

दुमका:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू भंडारण पर डीएमओ की बड़ी कार्रवाई।

रामगढ़ अंचल के पूर्णिया ग्राम में खान निरीक्षक एवं पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी।
10 हजार सीएफटी अवैध भंडारित बालू जब्त।
अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)15 अक्टूबर।अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन को लेकर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार पूरी तरह से सख्त हैं। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश के आलोक में डीएमओ के द्वारा अवैध बालू भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की गई एवं रामगढ़ अंचल के पूर्णिया ग्राम में लगभग 10 हजार सीएफटी बालू को जप्त किया गया। साथ ही अवैध बालू भंडारण करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिक की दर्द करवाई गई। एवं संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए थाना प्रभारी को अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

ऐसे हुई कार्रवाई

डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि रामगढ़ अंचल अंतर्गत बालू का खनन कर भंडारण किया जा रहा है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खान निरीक्षक मंजीत कुमार दुबे एवं पुलिस बल के द्वारा मंगलवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे संयुक्त छापेमारी की गई। छापेमारी में रामगढ़ अंचल अंतर्गत ग्राम पूर्णिया में लगभग 10 हजार सीएफटी अवैध  तरीके से बालू रखा गया पाया गया, जब इसकी जांच खान निरीक्षक के द्वारा किया गया तो पाया गया कि भंडारित बालू को लेकर विभाग द्वारा कोई भी लाइसेंस नहीं निर्गत है। इसके बाद अविलंब बालू को जब्त कर लिया गया एवं बालू का अवैध भंडारण करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हंसडीहा थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाई गयी।
जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि अवैध तरीके से बालू का भंडारण कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण नहीं होने दिया जाएगा।  ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ नियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बी.एस.डीएवी. में मनाया गया दशहरा पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम!बच्चों को अपनी पौराणिक-सांस्कृतिक परंपरा का ज्ञान होना चाहिए : नीशू जायसवाल

rktvnews

भोजपुर:प्रसव के दौरान महिला की मौत,थाना में मामला दर्ज।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इंडिया पोस्ट नेटवर्क के महत्वपूर्ण विस्तार और आधुनिकीकरण पर प्रकाश डाला।

rktvnews

इस शनिवार ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह आयोजित नहीं होगा

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश अब संतों, जननायकों और शहीदों के नाम होंगी शहर की प्रमुख सड़कें।

rktvnews

भोजपुर: ग्रामीण चिकित्सकों की जुलाई में आयोजित स्वास्थ्य समागम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment