RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक बाइक सवार गिरफ्तार,गया जेल ।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 03 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरा-बक्सर एनएच 84 पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक सक्रिय अपराधकर्मी नकुल महतो को एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार नकुल महतो हत्या, लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई कांडों का वांछित था तथा वह भोजपुर जिला के टाप 10 अपराध कर्मियों में शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 6 लाख रुपये के लूट कांड को अंजाम दिया था। इसके अलावा नवादा एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए हत्याकांड में भी वांछित था। पुलिस ने उसके पास से बरामद एक देशी कट्टा, दो गोली और एक बाइक को जप्त कर लिया। इससे पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

Related posts

जैन कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो कुंज बिहारी सिंह की पुण्यतिथि पर व्याख्यान माला आयोजित!सरकार धन कमाने के लिए नहीं बल्कि जन कल्याण के लिए है:प्रो राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बक्सर जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ किया भव्य स्वागत।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:विशिष्ट शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्।

rktvnews

सारण:नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर छपरा नगर निगम के वार्ड संख्या 03 में मुहल्ला सभा का आयोजन।

rktvnews

बेतिया:बालिका को पुत्री के रूप में पाकर खुशियों से भर गया आंगन।

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment