RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)12 अक्टूबर।देवघर परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के सदस्य सुरेश कुमार बैठा एवं लुईस मरांडी की उपस्थिति में बैठक हुई।
इसके अलावा बैठक में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को न्याय और विकास से जोड़ने के लिए समुचित कार्रवाई करें। आगे कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त वन, नगर निगम, आपूर्ति, झारखण्ड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, उद्योग केन्द्र, उत्पाद, खनन, भूमि-संरक्षण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, कौशल विकास, खेल, पर्यटन, श्रम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पथ प्रमण्डल, भवन प्रमण्डल, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, नगर परिषद सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। आगे संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लाभुकों को होने वाले प्रत्यक्ष लाभ, एवं कार्यान्वयन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही समिति ने योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भू संरक्षण पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, उप कोषागार पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, मधुपुर नगर परिषद, महा प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला कार्यपालक पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत संचरण प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, रूपांकण प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर/मधुपुर, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण निगम, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, एन. आर. ई. पी, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल आदि उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:विद्युतीकरण में अनियिमितता और नियमों की अवहेलना पर 6 विद्युत अफसरों पर कार्रवाई।

rktvnews

बक्सर: ब्रिगेडियर राम नरेश ने 30 बिहार बटालियन का किया दौरा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

बक्सर पटना फोर लेन कुलहड़िया स्थित टोल प्लाजा पर कल से देने होंगे उपभोगकर्ताओँ को शुल्क।

rktvnews

पटना:पूर्व IPS अधिकारी मो. अब्दुल्लाह और समाजसेवी अमजद हसन जन सुराज पार्टी में हुए शामिल।

rktvnews

झारखंड:कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने रांची स्थित राजकीय पिछड़ी जाति +2 बालिका उच्च विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से किया संवाद।

rktvnews

Leave a Comment