RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव :निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को विभिन्न चरणों में दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)10 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन हेतु विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप माइकल जॉन सभागार, बिष्टुपुर में चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि निर्वाचन कार्य के सभी चरण यथा नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी), नाम वापसी, प्रतीक (सिंबल) आवंटन, मतदान, मतगणना एवं परिणाम घोषणा का कार्य पूरी पारदर्शिता और विधिक प्रक्रिया के अनुसार सम्पन्न हों।
पहले सत्र में आरओ (Returning Officer), एआरओ (Assistant Returning Officer), डीएलएमटी (District Level Master Trainer), एएलएमटी (Assembly Level Master Trainer) तथा आरओ कोषांग के पदाधिकारियों को नामांकन, स्क्रूटनी, नाम वापसी एवं सिंबल आवंटन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया ।
दूसरे सत्र में कार्मिक कोषांग और निर्वाचन कोषांग के पदाधिकारियों को पोलिंग पार्टियों के गठन, मतदान दिवस की व्यवस्थाओं, मतदान केन्द्रों के प्रबंधन, सामग्री वितरण एवं सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अलावा ईवीएम (EVM) कोषांग और पोस्टल बैलेट कोषांग के सदस्यों को उनके कार्यों के संबंध में विशेष तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया ताकि मशीनों के सुरक्षित उपयोग, रख-रखाव और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
वल्नरेबिलिटी मौपिंग (Vulnerability Mapping) को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, रोकथामात्मक कार्रवाई और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
मतगणना एवं परिणाम घोषणा की प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण भी आरओ, एआरओ, डीएलएमटी एवं एएलएमटी को दिया गया, ताकि प्रत्येक चरण में निर्वाचन आयोग के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, तकनीकी प्रक्रियाओं एवं निर्वाचन संबंधी चेकलिस्टों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर कहा कि प्रत्येक अधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। किसी भी त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

Related posts

बक्सर:मत्स्य पालकों एवं विक्रेताओं को मिला स्वावलंबन का अवसर ,जिला पदाधिकारी द्वारा ई-रिक्शा का वितरण।

rktvnews

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान व जिला कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

रामगढ़:पत्र सूचना कार्यालय रांची द्वारा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बिहार में लड़कियों के बाल विवाह में 70 प्रतिशत की गिरावट शुभ संकेत: डा सुनीता सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

एमडी एवं को-फाउंडर साहिल नायर मिलाप कॉस्मेटिक्स के नाम से मशहूर मिला ब्‍यूटी को लॉन्‍च करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment