RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल हादसे में 70 की मौत 600 से ऊपर घायल।

RKTV NEWS/03 जून।ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। अधिकारियों का कहना है कि अब तक 70 लोगों की मौत हुई है और करीब 600 घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया है कि मृतकों की संख्या 100 के करीब हो सकती है। मौके पर बचाव अभियान के लिए राज्य और केंद्र की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। उन्होंने बताया कि हावड़ा जाने वाली बेंगलुरु-हावड़ा ट्रेन (12864) के कई डिब्बे बालासोर जिले के बहनागा बाजार में पटरी से उतर गए और बगल की पटरियों पर गिर गए। इसके बाद शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई। कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे भी पलट गए। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद एक मालगाड़ी कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरे कुछ डिब्बों से टकरा गई।वहीं, हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 29 अक्टूबर 24

rktvnews

देवघर: 26 वें विश्व दृष्टि दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली।

rktvnews

भोजपुर:अमेरिका के दवाव में सीज फायर संदेह के घेरे में : कृष्ण मोहन ठाकुर

rktvnews

भोपाल में “खाद्य हानि और भोजन की बर्बादी कम करने” पर एप्को और डब्ल्यूआरआई इंडिया की हुई कार्यशाला।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राजस्थान:आरपीए ऑडिटोरियम में राज्य विशेष शाखा का अलंकरण समारोह आयोजन सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment