RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अक्टूबर।महिला कॉलेज आरा के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।पोस्टर प्रतियोगिता में शिखा पांडे, चिन्की, प्रिया, मनीषा, मानसी आदि छात्राओं की पोस्टर्स ने विशेष सराहना प्राप्त की।विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को आयोजित जागरूकता अभियान की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने की। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है और इसे बेहतर बनाने से हम अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मानवीय श्रृंखला बनाई और रैली निकाली। रैली का उद्घाटन प्राचार्य द्वारा किया गया। “स्वस्थ रहो मस्त रहो, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करो” आदि नारों की गूंज के साथ रैली महाविद्यालय प्रांगण से शहीद चौक तक छात्राओं एवं शिक्षिकाओं द्वारा निकाली गई।
कार्यक्रम में विभाग की शिक्षिकाएं डॉ. विजयश्री, श्रीमती बिनु, डॉ. विभा कुमारी, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. अर्पणा कुमारी, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. कैनॉट रिजवी और डॉ. कंचन कुमारी उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष डॉ. प्रो. राजीव कुमार और अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:साइबर ठगी के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस को मिली सफलता।

rktvnews

वाहनों की गति मापने के लिए रडार उपकरण को विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘बाल विवाह मुक्त राजस्थान’ अभियान का लोगो और थीम सॉन्ग किया लॉन्च।

rktvnews

भोजपुर : पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

भोजपुर:आरा पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत।

rktvnews

प्रकाश मगदुम ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment