RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सदर अस्पताल को विभिन्न आधुनिक उपकरण बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष से : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)08 अक्टूबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष कमिटि की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि कोष के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के अलावा असहाय, गरीब, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जायेगी एवं उनके बेहतरी के लिए कार्य किया जायेगा। साथ ही आवेदनों के चयनोपरांत उस पर मंदिर कमिटि के स्वीकृति के पश्चात इस कोष के माध्यम से जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जायेगी। इसी कड़ी में समिति से स्वीकृति पश्चात आज व्होल बॉडी क्लर डॉपलर अल्ट्रासाउंड मशीन टेक्निकल स्पेसिफिकेशन, सर्जिकल ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, सी-आर्म विथ फ्लैट पैनल डिटेक्टर आधुनिक उपकरण प्रदान करने की अनुमति प्रदान की गई।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष में मदद के लिए आगे आने वालों सभी लोगों का आभार भी प्रकट किया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों के चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने की बात कही। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा इस कोष में कोई भी दाता अपने ईच्छा व सामर्थ्य अनुसार दान देकर इस पुण्य में कार्य में अपना सहयोग कर सकते हैं, क्योकि इस कोष के तहत् जमा राशि का उपयोग निर्धनों व जरूरतमंदों के मदद के लिए किया जायेगा। इस प्रकार के कार्य में समाज के सभी वर्ग के लोगों का सहयोग आपेक्षित होता है। सभी के सहयोग से हीं किसी भी अच्छे कार्य को फलीभूत किया जा सकता है।
बैठक में उपरोक्त के अलावे उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, बाबा मंदिर प्रभारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार मंदिर कमिटि के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अभाविप का जे जे कालेज में सदस्यता अभियान।

rktvnews

भोपाल:उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

“कृत्रिम बुद्धिमता” अंत की शुरूआत।

rktvnews

भोजपुर:शिविर में तीसरे दिन स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण पर हुई सार्थक वार्ता:डा अर्चना कुमारी

rktvnews

पीआईबी ने आम चुनाव 2024 से जुड़ी जानकारी के लिए एक मीडिया सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री भारत को एक महाशक्ति के रूप में विकसित करने में देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान चाहते हैं: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

Leave a Comment