RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

चतरा:खाद्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन पर ₹2.70 लाख का अर्थदंड।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)07 अक्टूबर।खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत जिला चतरा में संचालित कैलाश स्टोर, प्रो० कैलाश प्रसाद अग्रवाल, मेन रोड, चतरा पर की गई जांच के क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा “JAI PARAS ULLU KA DHAMKA” (Sugar Boiled Confection) नामक खाद्य सामग्री के नमूने जप्त किए गए थे।
उक्त नमूने की जांच राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला (NFL), कोलकाता से कराई गई, जिसमें उक्त उत्पाद Misbranded (भ्रामक ब्रांड) पाया गया।
मामले की सुनवाई अपर समाहर्त्ता-सह-न्याय निर्णयन अधिकारी, चतरा के न्यायालय में की गई। सुनवाई के दौरान प्रतिष्ठान स्वामी द्वारा प्रस्तुत जवाब असंतोषजनक एवं तर्कसंगत नहीं पाया गया। परीक्षण रिपोर्ट एवं प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि उक्त खाद्य सामग्री उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से हानिकारक हो सकती है तथा Food Poisoning का जोखिम उत्पन्न करती है।
इस परिप्रेक्ष्य में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-52 के अंतर्गत प्रतिष्ठान स्वामी पर ₹2,70,000/- (दो लाख सत्तर हजार रुपये) का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
अपर समाहर्त्ता, चतरा द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि अर्थदंड की राशि आदेश प्राप्ति के सात दिनों के भीतर राजस्व शीर्ष 021004104010101 में चालान के माध्यम से जमा कर इसकी सूचना अभिहित पदाधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, चतरा तथा न्याय निर्णयन अधिकारी, चतरा को दी जाए।
निर्देश का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री और एडीबी कंट्री डायरेक्टर मियो ओका की मुलाकात, सड़क तंत्र, बुनियादी ढांचे के विकास सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

बेतिया:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन।

rktvnews

बिहार:गोपालगंज:समाहरणालय परिसर में किया गया गंगा उत्सव 2024 का आयोजन।

rktvnews

पटना:बिहार रंग महोत्सव बिहारंगम 2025 का तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:जातिय गोलबंदी के आगे विकास पड़ा फीका प्रतिष्ठित सीट का हुआ नुकसान:तारकेश्वर ठाकुर

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवकार महामंत्र दिवस का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment