RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर सभी को बधाई दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 07 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।
श्री मोदी ने प्राचीन काल से ही भारतीय समाज और पारिवारिक जीवन पर महर्षि वाल्मीकि के पवित्र और आदर्श विचारों के गहन प्रभाव का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक समरसता पर आधारित महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी राष्ट्र को प्रेरित और आलोकित करती हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा

“सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। सामाजिक समरसता पर आधारित उनके वैचारिक प्रकाशपुंज देशवासियों को सदैव आलोकित करते रहेंगे।”

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने जी०पी०ओ०, पटना के पास नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग भवन (मल्टी मॉडल हब) तथा पटना जंक्शन तक भूमिगत पथ (सब-वे) का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने वीसी के माध्यम से की CAPF कोषांग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

वैश्विक खाद्य सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली में ‘डायलॉगनेक्स्ट’ सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)-ताजपुर (समस्तीपुर) पुल का किया हवाई सर्वेक्षण।

rktvnews

विद्यार्थी मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर राष्ट्रीय कार्यबल ने हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करने के लिए वेबसाइट लॉन्च की।

rktvnews

चतरा:जिले के सभी अंचलों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment