RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस वार्ता।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (झारखंड)06 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा की गई है। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इस मौके पर समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने एमसीसी के प्रभावी होने तथा चुनाव प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी। प्राप्त कार्यक्रमानुसार विवरणी निम्नवत है-

अधिसूचना जारी करने की तिथि- 13.10.2025 (सोमवार)
नामांकन की अंतिम तिथि- 21.10.2025 (मंगलवार)
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि- 22.10.2025 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि- 24.10.2025 (शुक्रवार)
मतदान की तिथि- 11.11.2025 (मंगलवार)
मतगणना की तिथि- 14.11.2025 (शुक्रवार)
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने की अंतिम तिथि- 16.11.2025 (रविवार)जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएँगी। आचार संहिता लागू होने के साथ ही निर्वाचन कार्य हेतु गठित सभी कोषांग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्वाचन कार्य के सफल संपादन हेतु कुल 15 कोषांग यथा- निर्वाचन कोषांग, Communictaion Plan & Electoral Roll, कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, ईवीएम कोषांग, SVEEP, समाग्री कोषांग, व्यय लेखा कोषांग, मतपत्र कोषांग, वाहन कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग, MCC & Law & Order, DCC, Suvidha, C-Vigil, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, Control Room, Complaint Redressal & Voter HelpLine, प्रेक्षक कोषांग, PwD’s कोषांग का गठन किया गया है तथा सभी नोडल पदाधिकारियों को उनकी भूमिका एवं दायित्वों के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु निर्वाची पदाधिकारी घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुनील चंद्रा होंगे। सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में सीओ धालभूमगढ़, सीओ घाटशिला एवं बीडीओ घाटशिला कार्य करेंगे। नामांकन की प्रक्रिया अनुमंडल कार्यालय घाटशिला में संपन्न होगी । उन्होने बताया कि मतदाता नामांकन की अंतिम तिथि के 10 दिन पूर्व तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन कर सकते हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कहा कि चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। क्रिटिकल बूथों की पहचान कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी । साथ ही चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने से रोकथाम हेतु नगद, शराब, उपहार, ड्रग्स के अवैध परिवहन एवं असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए 16 चेकनाका बनाए जाएंगे जिसमें इंटर स्टेट 10, इंटर डिस्ट्रिक्ट 5 तथा शहरी क्षेत्र में 1 चेकनाका शामिल हैं। उन्होने कहा कि फरार अभियुक्तों के धरपकड़ हेतु अभियान चलाते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंसी आर्म्स का सत्यापन कराते हुए जमा लिया जाएगा । साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के रोकथाम के लिए भी सघन अभियान चलाया जाएगा।

Related posts

महंत महिला महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

अदाणी और इस्कॉन की सेवा में नि:शुल्क बंटा श्रद्धा और स्वाद का प्रसाद।

rktvnews

अनुबंध के आधार पर संयुक्त सचिव स्तर / निदेशक / उप सचिव स्तर के पदों के लिए लेटरल/ पार्श्व भर्ती।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कर्नाटक के बेलथांगडी में सिरी मातृश्री औद्योगिक पार्क का उद्घाटन किया।

rktvnews

नगरीय एवं विकास मंत्री 28 जून को करेंगे कोटा चौपाटी का लोकार्पण, जयपुर चौपाटी की तर्ज पर बनी कोटा चौपाटी में आमजन को एक छत के नीचे मिल सकेंगे लजीज व्यंजन’

rktvnews

छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी हेतु बिहार सरकार के द्वारा स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति देते हुए 134 करोड़ 97 लाख 8900 राशि दी गई।

rktvnews

Leave a Comment