RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

रायपुर : बस्तर दशहरा लोकोत्सव के पहले दिन अयोध्या की राम लीला ने बांधा समां।

RKTV NEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)06 अक्टूबर।बस्तर दशहरा लोकोत्सव 2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रथम दिन का रविवार को आगाज हुआ। इस अवसर पर अयोध्या से आई रामलीला मंडली ने भगवान श्रीराम की जीवन लीला पर आधारित मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। बस्तर की सांस्कृतिक झलकियों से सजी इस संध्या ने दशहरा लोकोत्सव के पहले दिन को यादगार बना दिया।
समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, पर्यटक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन आज स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के अलावा अयोध्या वाली रामलीला और रूपाली जग्गा का कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

Related posts

भोजपुर :सिद्धार्थ केसरी ने शाहपुर सीओ का किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

आरा रेल थाने ने ट्रेन के डिब्बे से भारी मात्रा में शराब और बियर को किया बरामद।

rktvnews

भोजपुर:सुहागिनों ने श्रद्धा भक्ति से किया वट सावित्री व्रत पूजा अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना की।

rktvnews

उदन्त मार्तण्ड से लुप्त मेरुदण्ड तक हिंदी पत्रकारिता के दो सौ बरस (30 मई 1826 – 30 मई 2026)

rktvnews

दरभंगा:आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

दुमका:पर्यटन स्थलों के सर्वांगीण विकास को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment