RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक सम्पन्न, जिले में पर्यटन विकास को गति देने हेतु कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)04 अक्टूबर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (District Tourism Promotion Council – DTPC) की बैठक आयोजित की गई। विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती, विधायक पोटका संजीव सरदार एवं अन्य प्रतिनिधि, डीएफओ सबा आलम अंसारी, डीडीसी नागेंद्र पासवान, डीएसओ सह पर्यटन पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की समेत अन्य सम्बंधित समिति सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत धर्मबहाल क्लस्टर चेंगजोड़ा को हेरिटेज विलेज (Heritage Village) के रूप में श्रेणी-D में अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साइनेज बोर्ड स्थापित करने के विषय पर भी चर्चा हुई।
बैठक में विधायक पोटका संजीव सरदार के पत्र के आलोक में हरीणा मंदिर एवं रंकीणी मंदिर को श्रेणी-C से श्रेणी-B में अधिसूचित करने पर भी विचार किया गया। माँ रंकीणी सिद्धपीठ मुख्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु प्लाइओवर स्तम्भ पर आदिवासी नक्काशी एवं पेंटिंग कार्य तथा अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
इसी प्रकार बुरूडीह डैम एवं छोटा बांकी डैम तक पहुंच पथ निर्माण, पोटका प्रखंड अंतर्गत पहाड़ भांगा एवं कालेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण, तथा अधिसूचित पर्यटक स्थलों बुरूडीह डैम, डिमना लेक एवं छोटा बांकी डैम में बोटिंग एवं अन्य वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रस्तावों पर विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त पर्यटक स्थलों के कुशल प्रबंधन हेतु पर्यटन प्रबंधन समिति के गठन पर भी विचार किया गया। साथ ही अन्य नए पर्यटक स्थलों को भी अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स को उद्यमिता और स्थिरता के क्षेत्र में बढ़ावा दे रही है”– श्री हरदीप एस पुरी

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

जर्मनी के राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गिर सोमनाथ में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- असहाय और जरूरतमंद वर्ग को मिली संजीवनी।

rktvnews

पीएम धन-धान्य कृषि योजना के तहत स्थानीय स्तर पर शुरू किये जायेंगे पशु स्वास्थ्य अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

Leave a Comment