RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : बड़ेडोंगर में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने लिखी आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)02 अक्टूबर।कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर स्थित मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने शारदीय नवरात्रि पर्व पर आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल प्रस्तुत की है। इस अवसर पर मां पार्वती समूह की बिमला पुजारी, भैरव समूह की आयशा बानो एवं महादेव समूह की रसीता यादव ने मंदिर प्रांगण में पूजा सामग्री एवं धार्मिक वस्तुओं की दुकानें संचालित कीं।
नवरात्रि के आठ दिनों में दीदियों ने लगभग 48 हजार से 55 हजार रुपये की बिक्री कर 17 हजार से 19 हजार रुपये तक का लाभ अर्जित किया। यह पहल महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। इससे न केवल परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह एवं क्लस्टर पीआरपी सागर सेटी ने समूह की दीदियों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों हेतु प्रोत्साहित किया।

Related posts

बक्सर: डीएम द्वारा अंचल सिमरी अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण एंव बंदोबस्त कार्यों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के सशक्तिकरण के लिए केन्द्र और राज्य के बीच तालमेल महत्वपूर्ण:लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर:नव निर्वाचित सचिव डा अजय कुमार सिंह का अभिनंदन सह होली मिलन समारोह का आयोजन।

rktvnews

पटना:भव्य रूप में आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का 44 वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 में भारत का 40वां स्थान बरकरार!नीति आयोग भारत के वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 की शुरूआत का मेजबान होगा।

rktvnews

संविधान दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री ने भारत के संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment