RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने गिरिडीह जिला अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया, प्रमुख चौक-चौराहे, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)30 सितंबर।जिला उपायुक् रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने गिरिडीह जिला अंतर्गत (जमुआ, धनवार, सरिया, बगोदर समेत अन्य प्रखंडों) में विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहे, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने पूजा समितियों के आयोजकों से मुलाकात कर उनकी तैयारियों और चुनौतियों पर चर्चा की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों, पुलिस पिकेट्स, और गश्ती दल की प्रभावी तैनाती पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निरंतर निगरानी करते रहे। दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन लागू किए गए है। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान आपातकालीन तैयारियां जैसे अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, और आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया।
वहीं उपायुक्त ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में इस पर्व का आनंद ले सकें। इसके लिए जिला प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और शहर में सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हमारी टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही हैं, और हम सभी से अपील करते हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। जिला प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे पूजा पंडालों में दर्शन के दौरान शांति बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें, और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ और बगोदर सरिया समेत सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:प्रदेश की सबसे अलग अनूठी परियोजना कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना से होगी क्षिप्रा स्वच्छ व अविरल।

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण सद्भाव वातावरण में मानने हेतु अधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

“अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक की परिभाषा” पर ट्राई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रत्युत्तर टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्कोर समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

सारण:सड़क सुरक्षा एवं हिट एंड रन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

बोकारो:जरीडीह में अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़,उत्पाद- पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment