RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास / कार्यारंभ एवं उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)29 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का शिलान्यास / कार्यारंभ एवं उद्घाटन किया। इसके अंतर्गत 7,805 करोड़ रुपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित 16,065 योजनाओं का शिलान्यास / कार्यारंभ तथा 4,116 करोड़ रुपये की लागत की 4,593 योजनाओं का उद्घाटन कार्य शामिल है।
आज के कार्यक्रम के अंतर्गत भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, पशु एवं मत्स्य संसाधन, समाज कल्याण, परिवहन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, खेल, श्रम संसाधन, राजस्व एवं भूमि सुधार, कला संस्कृति एवं युवा, आपदा प्रबंधन, गृह, कृषि, सामान्य प्रशासन एवं वाणिज्य कर विभाग के भवनों के निर्माण से संबंधित 997 करोड़ रुपये लागत की 97 योजनाओं का शिलान्यास / कार्यारंभ तथा 2467 करोड़ की लागत से 137 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के शिलान्यास, कार्यारंभ एवं उद्घाटन कार्य के लिए सभी संबद्ध विभाग को बधाई देता हूं। इन योजनाओं के शुरू होने से राज्य में विकास कार्यों को नयी गति और दिशा मिलेगी। इसका प्रत्यक्ष लाभ लोगों को मिलेगा, जिससे उनका जीवन-स्तर और बेहतर होगा।

Related posts

दरभंगा:बाल श्रम, बाल विवाह, बाल व्यापार एवं बाल संरक्षण को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आरा की शिवाक्षी को नृत्य के लिए किया पुरस्कृत।

rktvnews

पटना:ट्रंप के फरमानों के सामने मोदी सरकार चुप क्यों, माले ने निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

बजट 2026-27 : आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति।

rktvnews

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में 21 लाख 54 हजार 290 मतदाता चुनेंगे अपना सांसद।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:सिक्ख समाज की प्रभात फेरी का रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment