RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)29 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव आम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ 125 दिनों तक राज्य के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 240 बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सभी लाभार्थी योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

वैशाली:“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने पर समाहरणालय में हुआ सामूहिक गायन।

rktvnews

भोजपुर:अभाविप आरा इकाई ने राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने के विरोध में डीएमके सरकार का किया पुतला दहन।

rktvnews

डॉ. राम सेवक ’विकल’–व्यक्तित्व एवं कृतित्व।

rktvnews

खतरनाक अपशिष्ट का प्रबंधन।

rktvnews

सरकारी दफ्तर बना‘मिनी बार’ मामला झारखंड के देवघर का ,कार्यालय में शराब, सिगरेट और गानों पर जमाई महफिल।

rktvnews

राजस्थान:धाकड़ समाज का 32वां राष्ट्रीय अधिवेशन।

rktvnews

Leave a Comment