RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने जिले में मिशन वात्सल्य के तहत किये जा रहे कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

उपायुक्त ने आपसी समन्वय के साथ बच्चों के बेहतरी की दिशा में कार्य करने का दिया निदेश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)27 सितंबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में विभिन्न पेंशन, मुख्‍यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सामाजिक सुरक्षा के अलावा मिशन वात्सल्य के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम मिशन वात्सल्य के तहत स्पॉंन्सरशिप अन्तर्गत 196 बालक व बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। आगे उपायुक्त ने जिला बाल संरक्षण ईकाई द्वारा संचालित चुल्हिया व चरकी पहाड़ी स्थित बालक व बालिका गृह में रह रहे बच्चों एवं बच्चियों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए जिला बाल संरक्षण ईकाई के अधिकारियों व कर्मियों से उनके कार्यों एवं दायित्यों से अवगत कराते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने का निदेश, ताकि जारूरतमंदों बच्चों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करायी जा सके।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मिशन वात्सल्य को समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह योजना अनाथ बच्चों, मानव तस्करी के शिकार बच्चों, बाल मजदूरी में संलग्न बच्चों और घुमंतू बच्चों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगी। आगे उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत मुख्‍यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एवं विभिन्न पेंशन योजना के तहत लाभुकों को मील रहे पेंशन की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिले के एक भी सुयोग्य लाभुक पेंशन योजना के लाभ से वंचित नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें। असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए पेंशन की राशि से काफ़ी मददगार होता है। इसलिए सभी सुयोग्य लाभुकों को पेंशन योजना का ससमय लाभ दें।
बैठक में उपरोक्त के अलावे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना, एडीएसएस, सरिता भारती, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मीरा कुमारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी आशुतोष झा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

राजनीति, सेवा और नेतृत्व की अमर विरासत को प्रदर्शित करते भारत के प्रमुख सिख नेता।

rktvnews

भोजपुर:सांस्कृतिक विविधता और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना मकर संक्रांति महोत्सव।

rktvnews

भोजपुर:माघ पूर्णिमा पर महुली घाट पर मां गंगा की हुई भव्य आरती।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में तिलाबाद एवं करमाटाड ग्राम पंचायत में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न हुई।

rktvnews

गढ़वा:सदर अस्पताल सभागार में स्ट्रीट फूड वेंडरों के साथ बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment