RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लाभुकों के समस्याओं का किया समाधान।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)27 सितंबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

“द्वंद” एक मानसिक उलझन की व्याख्या कवियत्री शालिनी के शब्दों में।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में कार्यकर सुवर्ण महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 7 मई को,सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शिवानंद बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

देवी का उदय! देवी चौधुरानी ट्रेलर ने इतिहास की सबसे प्रचंड आत्मा को किया उजागर, मुख्य भूमिकाओं में प्रसेंजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी।

rktvnews

अभिनेत्री सन्नी लियोन, ईशा गुप्ता, अभिनेता नील नितिन मुकेश जैसे ज़बरदस्त जजेस और बेहतरीन मेंटर डब्बू रत्नानी के साथ हुआ ग्लैम फेम शो का लॉन्च !

rktvnews

Leave a Comment