RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:दिनकर का साहित्य सार प्राकृतिक न्याय के लिए संघर्ष और संकल्प है:प्रो.बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर।राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती भोजपुर जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गयी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष वीकेएसयू के सीनेटर प्रो.बलिराज ठाकुर ने की ।मुख्य अतिथि जय प्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ.दुर्ग विजय सिंह थे ।प्रो.बलिराज ठाकुर ने अध्यक्षीय संबोधन में दिनकर जी को भारतीय संस्कृति का इतिहासकार बताते हुए कहा कि दिनकर अत्यंत ही उग्र विचारों के राष्ट्रकवि हैं ।उन्होंने विषमता,भेदभाव,आधिपत्यवाद ,आर्थिक बेचैनी जैसे प्रश्नों को संबोधित किया जो किसी एक काल या भूगोल की समस्या न होकर सार्वकालिक और वैश्विक है।दिनकर के संपूर्ण साहित्य का सार प्राकृतिक न्याय के लिए संघर्ष और संकल्प है।दिनकर की ‘उर्वशी ‘ कालजयी कृति है ।मुख्य अतिथि डॉ.दुर्ग विजय सिंह ने कहा कि कर्ण को लेकर दिनकर ने संकीर्णता,भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध आवाज बनने का प्रभावी संदेश दिया है ।वे पौरूष के पूंजीभूत ज्वाल थे ।विशिष्ट अतिथि प्रो.महेश सिंह ने कहा कि दिनकर जी शक्ति और ऊर्जा के कवि के रूप में अवतरित हुए थे ।वे भारत के अनमोल रतन हैं ।प्रो.दिवाकर पांडेय ने दिनकर जी को महान चिंतक बताते हुए कहा कि वे ओज और उत्साह के कवि हैं ।कवि जनार्दन मिश्र,जनमेजय ओझा,कृष्ण यादव कृष्णेंदु,डॉ.ममता मिश्र,पिंटू सिंह,शिवदास सिंह ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया ।धन्यवाद ज्ञापन शिवदास सिंह ने किया ।

Related posts

21 जून को अवधेश नारायण सिंह लेंगे बिहार विधानसभा के कार्यकारी सभापति की शपथ।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: निर्देशों का पालन नहीं करने के विरुद्ध विभिन्न पूजा पंडाल समितियों पर भोजपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज।

rktvnews

बड़हरा कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन ने खरीफ महा अभियान प्रचार रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

देहरादून:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जिला निर्वाचन अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सावन की दूसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

इन्वेस्टर मीट का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment