RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भोजपुर का धरना आंठवे दिन भी जारी।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,30 मई। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वाहन पर आज30 मई को भोजपुर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ का लगातार आठवां दिन भी धरना कार्यक्रम जारी रहा। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार एवं संचालन +2 उच्च विद्यालय कसाप के क्रांतिकारी शिक्षक उदय शेखर आजाद ने किया। धरना कार्यक्रम में आक्रोशित शिक्षकों ने अध्यापक नियमावली 2023 के प्रतिरोध में सरकार के खिलाफ खरी-खोटी सुनाई। शिक्षकों ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम बिल्कुल कमर कसकर तैयार हैं, इस नियमावली 2023 के विरोध में सरकार को करारा जवाब दिया जाएगा।धरना स्थल पर उपस्थित जिला सचिव संतोष कुमार सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि राज्य संघ आगे के संघर्ष की रणनीति पर दिन रात काम कर रहा है। हमारा संघर्ष लंबा चलेगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी क्रांतिकारी साथी अधिकाधिक संख्या में धरना स्थल पर आकर 03 जून तक चलने वाले धरना कार्यक्रम को सफल बनाएं। राज्य कार्यसमिति सदस्य आनंद पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि अध्यापक नियमावली 2023 के खिलाफ यह हमारी अस्मिता और प्रतिष्ठा की लड़ाई है। हम अपने हक- हकूक के लिए तब तक अपना संघर्ष राज्य संघ के आह्वाहन पर चलाते रहेंगे जब तक बिना शर्त सरकार हमें राज्य कर्मी का दर्जा नहीं दे देती ।धरना कार्यक्रम में अनुमंडल अध्यक्ष देवेंद्र नाथ पांडेय, अजीत कुमार ,उपाध्यक्ष प्रमोद जी, मनोज ओझा, अरुण जी, अभय जी, शशि, मनमोहन,अजीत तिवारी, मनोज मंडल, अजय राय, हृषिकेश राय, राकेश रंजन, राजीव, सतेंद्र, रविशंकर, अरुण कुमार, श्याम बाबू , अजित पीरो, नंद कुमार जी, प्रमंडल कार्य समिति राकेश कुमार, भीम राय, चंद्रशेखर जी, मुकेश कुमार,प्रेम कुमार सहित तमाम प्रखंडों के अध्यक्ष/ सचिव सहित जिले के सैकड़ों क्रांतिकारी शिक्षक शमिल थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ प्रशिक्षण कमान का कार्यभार संभाला।

rktvnews

शालिग्राम भगवान की घर में पूजा करना श्रेयस्कर : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

लोडेड देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

समाज में लिंगभेद मिटाने के लिए सरकार कर रही प्रयास : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

म्हारो वोट, म्हारी पहचान थीम पर मतदाताओं को जागरूक करेगी मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन -जिला निर्वाचन अधिकारी ने झंडी दिखाकर वैन को किया रवाना

rktvnews

Leave a Comment