RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम में युवाओं के सहभागिता से ही जिला स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा : निदेशक डीआरडीए

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 सितंबर।जिला गंगा समिति भोजपुर एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति भोजपुर के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता दौड़ , स्वच्छता युवा संवाद और स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला ग्रामीण अभिकरण भोजपुर के निर्देश, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा भोजपुर, जिला समन्वयक भोजपुर,जिला परियोजना पदाधिकारी भोजपुर, ने एक साथ हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से स्वच्छता जागरूकता दौड़ का शुभारंभ किया। समाहरणालय परिसर से निकलकर , पुरानी पुलिस लाइन सिंडिकेट चौक मीरगंज होते हुए गांगी नदी के सूर्य मंदिर परिसर में समाप्त हुई। वहां पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्रीय सेवा योजना ,राष्ट्रीय कैडर कोर,जिला गंगा समिति के गंगा दूतो एवं मेरा युवा भारत के युवाओं के बीच संवाद स्थापित किया गया । उसके बाद उपस्थित युवाओं ने सूर्य मंदिर परिसर और आसपास के जगह पर नगर निगम आर के साथ मिलकर श्रमदान कार्यक्रम कर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया। DRDA डायरेक्टर ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है जिले के प्रत्येक युवाओं को इस स्वच्छता की सेवा स्वच्छ उत्सव में अपनी सहभागिता देनी होगी तभी जाकर अपना जिला स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा। आज जो यह जागरूकता दौड़ निकाली जा रही है उसका मात्र उद्देश्य की है कि पूरे जिले के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना साथ ही साथ उनसे आग्रह करना कि वह अपने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में आरा जिला प्रशासन को मदद करें। प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा ने कहा स्वच्छता की सेवा के तहत इस बार के थीम स्वच्छ उत्सव का महत्व यही है कि हम स्वच्छता को उत्सव के रूप में ले और अपने आस पड़ोस गांव शहर की गंदगी को साफ करें। हम सभी जानते हैं कि स्वच्छ शरीर में स्वस्थ मस्तिक का निर्माण होता है और यह तभी संभव है जब हमारे आसपास स्वच्छ और सुंदर वातावरण का माहौल होगा इसलिए हम सभी व्यक्तियों का कर्तव्य बनता है कि अपने आसपास के इलाकों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें । इस मौके पर जिला सलाहकार तरल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन भोजपुर जिला समन्वयक आई टी सी ,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग अधिकारी , गण ,एनसीसी के कमांडेंट और सैकड़ो की संख्या में युवा उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का नेतृत्व और संचालन अमित कुमार सिंह जिला परियोजना पदाधिकारी ,जिला गंगा समिति भोजपुर,एवं धन्यवाद ज्ञापन रंजय बैठा जिला समन्वयक जिला जल एवं स्वच्छता समिति भोजपुर के द्वारा किया गया ।

Related posts

भोजपुर:परोपकार शिव उपासना की अनिवार्य शर्त है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भोजपुर के आयुष कुमार ने बिहार के लिए जीता गोल्ड।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने सेवानिवृत्त खिलाड़ी सशक्तिकरण प्रशिक्षण (रीसेट) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे नगर निकाय के अन्तर्गत स्लम क्षेत्र के बच्चों को बेहतर ढ़ंग से शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रसिद्ध रचनाकार जनार्दन मिश्र ने देश सहित बिहार की बढ़ाई गरिमा !नेपाल के काठमांडू में विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान 23 से नवाजे गए।

rktvnews

भोजपुर: चुनावी रंजिश में चली गोली से घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

Leave a Comment