RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण की मांग को लेकर आरा रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ सभा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 सितंबर।भोजपुर, बक्सर, कैमूर एवं रोहतास जिलों को मिलाकर शाहाबाद कमिश्नरी का गठन करने तथा उसका मुख्यालय आरा में स्थापित करने की मांग के समर्थन में आज आरा रेलवे स्टेशन परिसर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरेंद्र प्रसाद सिंह और संचालन अशोक मानव ने की।
सभा को संबोधित करते हुए धीरेन्द्र सिंह,अशोक मानव, लोहिया अंबेडकर मंच के अध्यक्ष डॉ. रघुवर चंद्रवंशी, डॉ. राज पांडे, अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद, अमरेंद्र कुमार, निकेश पांडे, अमित पांडे, अभिषेक चौरसिया, प्रयाग यादव एवं लव सिंह ने कहा कि यदि बिहार सरकार ने शीघ्र शाहाबाद कमिश्नरी की घोषणा कर उसका मुख्यालय आरा में स्थापित नहीं किया, तो आंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा।
शहर में विभिन्न स्थानों जैसे नवादा चौक, मठिया, शिवगंज, गोपाली चौक, टाउन थाना, पकड़ी आदि क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या के कारण आज वहां नुक्कड़ सभाएं आयोजित नहीं हो सकीं। इन स्थानों पर आगामी 21 या 22 सितंबर को नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
इसके अलावा, 23 सितंबर 2025 को दोपहर 1 बजे आरा बार एसोसिएशन में एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से बिहार सरकार का ध्यान शाहाबाद कमिश्नरी के गठन एवं मुख्यालय आरा में स्थापित करने की मांग की ओर आकर्षित किया जाएगा।
सभा में बक्सर से प्रोफेसर उदय शंकर राय, कैमूर से शिव प्रसन्न दुबे और रोहतास से डॉ. हरिहर सिंह ने भी संघर्ष समिति का समर्थन किया और आश्वासन दिया कि वे भी तन-मन-धन से इस आंदोलन को बक्सर, कैमूर एवं रोहतास में तेज करेंगे।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की , अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

गिरिडीह:”Good Governance Week, 2025″ के तहत “प्रशासन गांव की ओर” से संबंधित कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

विहंगम योग जिला कार्यालय का उद्घाटन ।

rktvnews

भोजपुर की जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए उनके बीच रहना है जरूरी: आर.के.स़िह

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

गिरीडीह:लौरिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में “जल अर्पण दिवस” का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment