RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:स्वच्छता ही सेवा 2025 के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न।

17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान।

आयोजन के सफल संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया आवश्यक निदेश।

25 सितंबर 2025 को राष्ट्र की स्वच्छता के लिए एक साथ राष्ट्रव्यापी श्रमदान करने की अपील।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)19 सितंबर । गुरुवार को समाहरणालय, गढ़वा के सभागार में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान “स्वछोतस्व” 2025 के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति दिनेश यादव की अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त एवम अन्य पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत “स्वछोतस्व” थीम पर मनाए जा रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और सफाई के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है एवं उक्त कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ”स्वच्छता ही सेवा” पहल के लिए कार्यान्वयन और रणनीतियों पर चर्चा करना, स्वच्छता अभियानों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना, जिले में चल रहे स्वच्छता अभियानों की प्रगति की समीक्षा करना आदि है।
उपायुक्त श्री यादव द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने हेतु प्रमुखता से जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवम कर्मियों को यह निदेशित किया गया कि राज्य स्तर से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने प्रखंडों के सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी से स्वच्छता ही सेवा- 2025′ अभियान के समयावधि में किये गये सभी गतिविधियों को विशेष रूप से तैयार करते हुए IT Potal (http://swachhatahiseva.gov.in/) पर अपलोड करने हेतु निदेशित किया गया। उपायुक्त श्री यादव द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवम कर्मियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाया गया।
कार्यशाला के दौरान बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय – भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता के लिए स्वैच्छिकता और सामूहिक भागीदारी को मजबूती प्रदान करने हेतु वर्ष 2017 से राष्ट्रीय स्तर पर “स्वच्छता ही सेवा” SHS पखवाड़ा अभियान का आयोजन आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के साथ संयुक्त रूप से किया जा रहा है। वार्षिक रूप से आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान “समग्र समाज” और “समग्र सरकार” के दृष्टिकोण का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता रहा है जो नागरिकों, संस्थाओं और सभी स्तरों पर नेतृत्व को एक साथ लाने का कार्य करता है। पिछले कुछ वर्षों में इस अभियान को व्यापक रूप से मनाया जा रहा है और इस अभियान से स्वच्छता के प्रति बढ़ते प्रभाव को देखा गया है।
मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष 25 सितंबर 2025 को एक साथ राष्ट्रव्यापी श्रमदान “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” प्रस्तावित है, जिसमें स्वच्छता के लिए सामुहिक रूप से हाथ मिलाने/योगदान देने का आहवान किया गया है। उन्होंने सभी को स्वच्छता के प्रति सजग रहने एवं निजी स्थानों समेत अपने आसपास के सभी सार्वजनिक स्थानों किस साफ-सफाई सुनिश्चित करने की बात कही। स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत कुछ प्रमुख फोकस बिंदुओं को बताया गया जिसमें प्रमुख इकाइयों को लक्षित कर स्वच्छ रूप में तैयार करना, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना, स्वच्छता कमी के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, पर्यावरण अनुकूल और शून्य अपशिष्ट उत्सव के लिए स्वच्छ हरित उत्सव एवं सुजल स्वच्छ गांव, कचरे से कला, स्वच्छ स्ट्रीट फूड के लिए विशेष आयोजन आदि। स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान को सफल बनाने हेतु 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को तिथिवार निर्धारित की गई है।
उक्त कार्यशाला में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवम स्वच्छता प्रमंडल अजय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्पना, वेर्चुअल रूप से वी.सी. के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम सभी अंचल अधिकारी गढ़वा जिला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला समन्वयक SBM एवम जेजेएम, सभी प्रखंड समन्वयक एवं सोसल मोबिलाइज़र, SBM, यूनिसेफ सपोर्टेड IDF टीम, अर्पणा कुमारी, लक्ष्मी देवी, मालती देवी समेत सभी जलसहिया आदि उपस्थित थें।

Related posts

भोजपुर:वोटबंदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने जिले में किया चक्का जाम।

rktvnews

अब आसान नहीं तमंचे पे डिस्को।

rktvnews

उज्जैन:भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर संभागायुक्त ने संभाला धार्मिक न्यास,धर्मस्व एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के संचालक का प्रभार।

rktvnews

दरभंगा:बिहार राज्य फसल सहायता योजना को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मराठवाड़ा मुक्ति दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:बिहार महिला क्रिकेट टीम में भोजपुर की बेटी अनामिका राज के चयन से हर्ष।

rktvnews

Leave a Comment