RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

देवघर:के.के.एन स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2025-26 का किया गया आयोजन।

 

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)18 सितंबर।आज पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग झारखंड रांची अंतर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशलय झारखंड रांची द्वारा आयोजित के के एन स्टेडियम देवघर में जिला स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2025-26 की शुरुआत आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को की गई, जिसमें पूरे झारखंड राज्य से खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके अलावा दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता को लेकर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार के द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में आवासीय कीड़ा प्रशिक्षण केंद्र एवं जेएसएसपीएस चयन हेतु खेल स्पर्धा में फुटबॉल बैडमिंटन एथलेटिक्स कबड्डी वालीबाल कुश्ती वही सेंटर आफ एक्सीलेंस एक्सीलेंस के चयन हेतु खेल स्पर्धा में फुटबॉल बैडमिंटन एथलेटिक्स और कुश्ती का चयन दो दिवसीय रखा गया है जो 18 और 19 सितंबर 2025 तक चलेगी। इस प्रतियोगिता के लिए समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखी गई है। इसमें प्रथम दिन स्कूल 97 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला खेल कार्यालय से जिला खेल समन्वयक अमित साव पर्यटन विभाग से कुणाल झा चयन प्रतियोगिता में ऑफिशल्स एवं चयन प्रशिक्षक के रूप में संजीव झा रूपेश कुमार सिंह नितेश पंडित दीपक कुमार संजय चौधरी भोला यादव एवं खेल मित्र प्रदीप मेहरा के साथ उन सभी के सहयोगी के रूप में अनेक सीनियर खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

Related posts

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक।

rktvnews

पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए जारी गांव-गांव पांव-पांव यात्रा से जुड़ रहे सैकड़ों लोग।

rktvnews

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख की उपस्तिथि में सहायक कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जनाधार प्राधिकरण ने रची मिसाल, नूर शेखावत बनीं जनाधार पाने वाली राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद् के 15वें सम्मेलन का शुभारंभ।

rktvnews

होली आई रै….!

rktvnews

Leave a Comment