RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:महादलितों को 5-5 डिसमिल जमीन व आवास की मांग को लेकर भाकपा-माले ने सरैया के ग्राम कचहरी के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

नीतीश-भाजपा की सरकार में महादलितों (मुसहर) का जीवन नारकीय: माले
जमीन मिलने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा: माले

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 सितंबर।बड़हरा प्रखंड के बभनगांवा बेघर महादलितों 5-5 डिसमिल जमीन व इंदिरा आवास योजना के तहत आवास देने व सरैया बाजार पर सामुहिक शौचालय की मांग को लेकर भाकपा-माले की ओर से बड़हरा के सरैया ग्राम कचहरी के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया।अनिश्चितकालीन धरना में सैकड़ों की संख्या में भाकपा-माले नेता,कार्यकर्ता एवं महादलित परिवार महिला-पुरुष शामिल हुए।
अनिश्चितकालीन धरना को सम्बोधित करते हुए माले नेताओं ने कहा कि बिहार की नीतीश-भाजपा की सरकार में बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुड़ी पंचायत के बभनगांवा गांव के सैकड़ों बेघर मुसहर जाति के लोगों को अपना जमीन नहीं है,जिसके चलते इन महादलित परिवारों जीवन बसर करने में काफी संकट है।वैसे यह महादलित समुदाय समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले हैं और इन लोगों का अपना घर नहीं होने के चलते इन गरीबों का जीवन काफी नारकीय रहती है।अपना घर नहीं रहने के चलते ये लोग सड़क के इधर-उधर रहने को मजबूर हैं!इसलिए उन्हें बसाने के लिए वासगीत जमीन के साथ आवास बनाने की ज़रूरत है!जबकि बिहार की नीतिश कुमार की सरकार का इन महादलित परिवारों को बसाने हेतु विशेष अभियान भी चलाने की ढिंढोरा पीट रही है!लेकिन आज भी इन महादलितों को जमीन नहीं!जबकि इन महादलितों के द्वारा कई बार जमीन की मांग को लेकर आवेदन देने के बाद भी सरकारी कार्यालयों में दर-दर की ठोकरें खाते रहे लेकिन इनको सुद लेने कोई नहीं आया और आज तक न जमीन मिला न आवास!तब बाध्य होकर भाकपा-माले के नेतृत्व में आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू की गई है! भाकपा-माले ने सरकार व जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा की इन सभी महादलितों परिवारों को 5-5 डिसमिल जमीन व इंदिरा आवास योजना के तहत आवास बनाने की गारंटी की जाए ताकि इन गरीबों का जीवन बसर ठीक हो सके!
अनिश्चितकालीन धरना का संचालन भाकपा माले प्रखंड कमेटी सदस्य संतोष राम ने किया!
अनिश्चितकालीन धरना में भाकपा-माले बड़हरा विधानसभा प्रभारी नंद जी,कोईलवर प्रखंड सचिव विष्णु ठाकुर,जिला कमेटी सदस्य विशाल कुमार,बड़हरा सांसद प्रतिनिधि विजय यादव,दीपक रवानी,योगेन्द्र पासवान,शिवगोविंद राम,रणवीर सिंह,मुन्ना मुसहर,मंगल कुमार राम,अख्तर हसमी, फुल कुमारी,बाजारु मुसहर,हेवंती देवी,रामदेव राम, मुन्ना राम सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल रहे।

Related posts

बागपत में वृहद रोजगार मेला 12 नवम्बर को, दो हजार से अधिक पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का होगा चयन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला” का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कमला पुजारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भारत ने पिछले नौ वर्षों के दौरान कोयला उत्पादन में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

rktvnews

कुतुबमीनार में भव्य शुभारंभ के बाद ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ का वर्चुअल पोर्टल लाइव हुआ।

rktvnews

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति के उद्देश्यों को तिलांजलि देकर क्राति के समय के साथी देश की प्रगति और सम्मान मे बाधक बन रहें है कांग्रेस की गोद में बेशर्मी से बैठ दलितों, पिछड़ों के साथ अन्याय कर रहे : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment