RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्वकर्मा पूजा के मौके पर सम्मान समारोह मे सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित।

अध्यक्ष संतोष यादव बोले, नगर की स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मियों की अहम भूमिका।

RKTV NEWS/जगदीशपुर(भोजपुर )18 सितंबर ।नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने महिला सफाई कर्मियों को साड़ी और पुरुष कर्मियों को गमछा व मिठाई देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सफाई कर्मी, जमादार, वाहन चालक और कार्यालय कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सफाई कर्मियों और जमादारों की सबसे बड़ी भूमिका होती है। किसी भी पर्व-त्योहार पर नगरवासी जिस साफ-सुथरे माहौल का आनंद लेते हैं, उसके पीछे सफाई कर्मियों की मेहनत और समर्पण छिपा होता है। उन्होंने कहा कि दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों पर जो सफाईकर्मी बेहतर काम करेंगे, उन्हें भी आगे सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर वार्ड पार्षद बजरंगी सिंह, रंजीत राज, गोविंदा कुमार, सुनील कुमार पांडा, रुस्तम अली, अनवारुल हक, मुना चौधरी, रविन्द्र चौधरी, दिपु सोनी, नौशाद आलम, पंकज कुमार और मुकेश सिंह उर्फ बूढ़ा सिंह मौजूद रहे। चेयरमैन ने सभी पार्षदों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में पार्षदों ने भी चेयरमैन संतोष कुमार यादव को सम्मानित किया।
वार्ड पार्षदो ने चेयरमैन का आभार जताते हुए कहा कि सफाई कर्मियों को सम्मानित करना सराहनीय पहल है। इससे सफाई व्यवस्था और मजबूत होगी। आने वाले दिनों में सफाई कर्मी अपनी मेहनत से जगदीशपुर का नाम पूरे बिहार में रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में नगर पंचायत कार्यालय के नाजिर गौतम कुमार, राजीव रंजन चीकू, मनीष कुमार धीरज कुमार, अमन कुमार समेत कई कर्मी और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छपरा आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के विभिन्न स्टेक होल्डर्स की बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:6, 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया संदेश प्रखंड में महादलित टोले का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने भारतीय राजस्‍व सेवा समुदाय से आर्थिक राष्ट्रवाद की भावना को प्रोत्‍साहन देने का आग्रह किया।

rktvnews

भोजपुर: सुदामा प्रसाद और आर के सिंह सहित 14 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही।

rktvnews

Leave a Comment