RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सहकारिता विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)15 सितंबर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी कर्मवीर मेहता ने राज्य एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति से उपायुक्त को अवगत कराया।
बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए धान अधिप्राप्ति हेतु चयनित होने वाले लैम्प्स का बैंक गारंटी प्राप्त करने पर चर्चा की गई। साथ ही 92 एमपीसीएस को सीएससी आईडी उपलब्ध कराकर आर सेवा आईडी प्रदान करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में विभाग द्वारा निर्माणाधीन गोदामों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा नए 2500 एमटी क्षमता वाले गोदामों के चयन को स्वीकृति प्रदान की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 21वीं पशुगणना 2024 के आंकड़ों के आधार पर सभी पंचायतों और गाँवों में सहकारी समितियों के गठन हेतु कृषक मित्र, पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान शिविर लगाकर सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादक किसानों की सहकारी समितियों का गठन कर उन्हें मेधा डेयरी से जोड़ा जाए, जिससे किसानों को उनके दूध का उचित मूल्य मिल सके और उनकी आय में वृद्धि हो। इस कार्य में कृषक मित्र एवं बीसीओ समन्वय स्थापित करेंगे, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से संपूर्ण प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे।
बैठक में उपायुक्त ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को अधिक से अधिक मत्स्यजीवी सहयोग समितियों का निबंधन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही जिला संघ के माध्यम से जिले में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कटहल एवं हल्दी के प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने तथा उनके मार्केटिंग की व्यवस्था सुगम बनाने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया।
बैठक में सहकारिता विभाग से जुड़े पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

युवा संगम (चरण III) में भागीदारी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू।

rktvnews

2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में भारतीय युवाओं के लिए सही मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता और नीति-निर्माण की आवश्यकता है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

बिलासपुर:लंबित प्रकरणों में रोजगार देने की मांग : भूविस्थापितों ने एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर का किया घेराव।

rktvnews

भोजपुर :रामचंद्र काशीनाथ कपड़े की दुकान में लगी आग!भाकपा माले ने प्रकट किया दुःख,उचित मुआवजे की कि मांग।

rktvnews

भोजपुर:त्याग, इंसानियत और भाईचारे का पर्व है ईद-उल-अजहा : सरफराज अहमद खान

rktvnews

गिरीडीह:आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान” के तहत अदावाकृत संपतियों के निपटान हेतु विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment