RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : पुलिस अधीक्षक ने की क्राइम मीटिंग, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर।भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की अध्यक्षता में एसपी कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव एवं दुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शस्त्र एवं शराब की बरामदगी, चिन्हित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सीसीए-3 एवं सीसीए-12 के अंतर्गत कार्रवाई, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु विशेष निर्देश दिए गए।

दुर्गापूजा एवं अन्य त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों: पुलिस अधीक्षक

आगामी विधानसभा चुनाव एवं दुर्गापूजा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं चौकसी बढ़ाने, गश्त तेज करने और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि आगामी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो। दुर्गापूजा एवं अन्य त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों।

Related posts

दुर्घटना पीड़ितों के लिए “कैशलेस” उपचार : नीयत नेक, व्यवस्था बेकार।

rktvnews

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) राँची ने सिविल सेवा परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन के लिए किया सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49 लाख 9 हजार 336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की।

rktvnews

सीतामढ़ी:आगामी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में रेड रिबन मैराथन का आयोजन।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने “इंस्पायरिंग नैरेटिव्स: इनोवेशन एंड क्रिएटिविटी” पर पैनल चर्चा आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment