RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)14 सितंबर।आज झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिले के देवघर एवं मधुपुर अनुमंडल के सभी दस प्रखंडों में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंदों के बीच सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया गया एवं आम लोगों को विविध जानकारी दी गई। साथ ही जिला के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी विभिन्न प्रखण्डों में उपस्थित थे, इस सभा मे लोगों को विधिक सहायता के बारे मे बताया कि गरीब लोगों को जिले से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुफ्त कानूनी सहायता मिलती है तथा कानूनी अधिकार पाने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना जरूरी है। साथ ही न्याययिक दंडाधिकारियों ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को कानूनी सुविधा देने लक्ष्य है।
इसके अलावा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में मनरेगा जाब कार्ड निबंधन, भूमि नामांतरण वाद, जेएसएलपीएस, तेजस्विनी, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति विभाग आदि के स्टाल लगाए गए थे। शिविर में जेएसएलपीएस की दीदियों के विभिन्न समूहों को चेक प्रदान किया गया। साथ ही ट्राई साईकल, बच्चों के बीच साईकल, बैग्स, विधवा पेंशन ,प्रधान मंत्री आवास योजना, जॉब कार्ड के अलावा कृषि, शिक्षा, श्रम, मनरेगा, समाज कल्याण, पशुपालन, कल्याण विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

Related posts

भोपाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा के नामांकन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर;छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शैलेंद्र कुमार ने किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा योग ध्यान केंद्र शिविर आयोजित।

rktvnews

गाजीपुर:पूर्व थलसेना अधिकारी भरतनाथ तिवारी के निधन पर सर्वदलीय शोक श्रद्धांजलि सभा में की गई काव्यांजलि अर्पित।

rktvnews

भोपाल:रविरंग महोत्सव:” कहानी का रास्ता” पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

मध्य एशिया का नया वित्तीय केंद्र तमची एसएफआईटी ने अपना पहला व्यापार केंद्र खोला।

rktvnews

Leave a Comment