RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: दिलराज प्रीतम ने जदयू के सदस्यता अभियान का किया खुलासा ,कहा माले के किसी भी सदस्य ने नहीं ली सदस्यता।

भ्रामक खबरों से अपने पतन का उत्थान करने की है जदयू की कोशिश : दिलराज प्रीतम
ओछी राजनीति करना बंद करे जदयू: दिलराज प्रीतम

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)13 सितंबर।भाकपा-माले,भोजपुर जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों से कहा कि आरा से विभिन्न अखबारों में खबर छपी है कि गड़हनी में माले के कई कार्यकर्ता जदयू में शामिल,यह खबर बिल्कुल निराधार है यह जदयू की ओछी और गंदी राजनीति है!जिन लोगों का अखबार में नाम दिया गया है वे लोग माले के सदस्य तो क्या कार्यकर्ता भी नहीं है!ये जदयू की ओछी राजनीति है,जदयू तो ख़ुद पतन के कगार पर है!इसलिए ऐसी फर्जी ख़बर छपवाई जा रही है!खबर आरा से छापी गई है!सच तो ये है वे लोग कभी माले के सदस्य रहे ही ही नहीं।सच तो ये है की जदयू की डबल इंजन सरकार अपने बीस साल के शासन में ख़ुद पतन की ओर है,इसलिए ये गंदी राजनीति पे उतर आए हैं!पिछले बीस साल के ज़्यादा समय में ये किसी को अपने पार्टी में शामिल तो करने से रहे,अब जबकि ये ख़ुद पतन की ओर हैं इनकी पार्टी में कौन शामिल होगा!ऐसी गंदी राजनीति करना बंद करे जदयू-भाजपा!
आगे माले नेता दिलराज प्रीतम ने कहा कि माले पार्टी के सदस्य को सदस्यता कार्ड देती है,जिन लोगो का नाम छपा है वो कभी भी हमारे पार्टी के सदस्य या कार्यकर्ता भी नहीं रहे हैं!प्रखंड के सभी सदयों और कार्यकर्ताओं का नाम हमारे रजिस्टर में दर्ज है!यह जदयू-भाजपा की गंदी राजनीति है!बिहार से इनको अपनी कुर्सी जाती दिखाई दे रही है तो ये ओछी राजनीति पर उतर आए हैं!

Related posts

कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए लाभुकों को ससमय खाद्य वितरण योजनाओं से करें लाभान्वित:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुजरात में मूंगफली के खेतों में किसानों से मिले।

rktvnews

I4C और RBIH ने म्यूल खातों तथा साइबर वित्तीय धोखाधड़ियों की AI-संचालित पहचान को मजबूत करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

नमामि गंगे द्वारा दिल्ली में यमुना तट और गंगा बेसिन में गंगा घाटों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 मई 24

rktvnews

गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment