RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष तिरुपति में संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल; आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री; केंद्रीय मंत्री; राज्य सभा के उपसभापति; आंध्र प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष; संसद और राज्य विधानमंडलों में महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों के सभापति इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों के 100 से अधिक प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे।
सम्मेलन का विषय है “उभरती प्रौद्योगिकियों की चुनौतियों का सामना करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना”।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 12 सितंबर।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 14 सितंबर 2025 को तिरुपति, आंध्र प्रदेश में संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। श्री बिरला इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और एक स्मारिका का विमोचन भी करेंगे।
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, एस. अब्दुल नज़ीर; आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, एन. चंद्रबाबू नायडू; राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश; महिला सशक्तीकरण संबंधी संसदीय समिति की सभापति, डी. पुरंदेश्वरी; आंध्र प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, सी. अय्यन्नापत्रुडु; और आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सभापति, कोये मोशेनु राजू उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री, विधान सभा और विधान परिषद के सदस्य तथा संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों के सभापति और सदस्य इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस दो दिवसीय सम्मेलन (14-15 सितंबर 2025) में पूरे देश से 100 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन का विषय “उभरती प्रौद्योगिकियों की चुनौतियों का सामना करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना” है। “विकसित भारत के लिए महिलाओं के नेतृत्व में विकास” और दो उप-विषयों (i) ‘जेंडर रिस्पॉन्सिव बजटिंग’ और (ii) ‘उभरती प्रौद्योगिकियों की चुनौतियों का सामना करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना’ को भी एजेंडा में शामिल किया गया है।
इस सम्मेलन में भारत में डिजिटल क्षेत्र में हो रही प्रगति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा के अवसरों और जोखिमों तथा महिलाओं पर उनके प्रभावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा । डिजिटल क्षेत्र में महिला-पुरुष अंतराल को दूर करने, STEM क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने, डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने और उद्यमिता एवं नवाचार में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने पर विशेष रूप से जोर दिया जाएगा। ‘वर्ष 2047 तक विकसित भारत’ के विजन को साकार करने के लिए इस सम्मेलन में उभरती प्रौद्योगिकी आधारित अर्थव्यवस्थाओं में महिलाओं के समावेशन की रणनीतियों पर विचार किया जाएगा ।
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, एस. अब्दुल नजीर; लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला; राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश; महिला सशक्तीकरण संबंधी संसदीय समिति की सभापति, डी. पुरंदेश्वरी और आंध्र प्रदेश विधान सभा के सभापति, श्री सी. अय्यन्नापत्रुडु 15 सितंबर 2025 को आयोजित किए रहे समापन सत्र को संबोधित करेंगे । आंध्र प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष धन्यवाद ज्ञापित करेंगे ।
तिरुपति में आयोजित किया जा रहा महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों का यह पहला सम्मेलन, महिला सशक्तीकरण पर राष्ट्रीय संवाद का प्रतीक है, जिसका मुख्य उद्देश्य तकनीकी परिवर्तन के युग में महिलाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करना है।

Related posts

लाड़ली बहना सेनाएँ बनेंगी महिला सशक्तिकरण का माध्यम: चौहान

rktvnews

भोजपुर : लालू-राबङी के जंगलराज ने बिहार को सदियों पीछे धकेला : योगी आदित्यनाथ 

rktvnews

मध्यप्रदेश:ज़िद, जुनून और जज़्बे के साथ टीमभावना से मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष में ले जायेंगे: उप मुख्यमंत्री

rktvnews

छत्तीसगढ़:’लोकजतन’ सम्मान : कॉर्पोरेट विरोधी पत्रकारिता के आइकॉन थे मुकेश चंद्राकर।

rktvnews

विश्व धरोहर युवा पेशेवर फोरम 2024 का उद्घाटन।

rktvnews

लूं को आपदा घोषित करे सरकारें-माले! लूं से मरने वाले परिजनों को 4 लाख रु० मुआवजा दे सरकार-दिलराज प्रीतम।

rktvnews

Leave a Comment