RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती-कैम्प का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)11 सितंबर । बुधवार को झारखण्ड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती-कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें, निजी क्षेत्र के 02 नियोजक / कंपनी तथा रोजगार तलाश रहे 262 स्थानीय युवा-युवतियों ने भाग लिया। उक्त भर्ती-कैम्प में नियोजकों द्वारा 27 युवा-युवतियों को शार्टलिस्टेड किया गया और अंतिम रूप से चयनित 05 युवा-युवतियों को ऑनस्पॉट ऑफर लेटर का वितरण किया गया। भर्ती-कैम्प में मुख्य रूप से राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स (एसटीआईएल-के.के. बिड़ला समूह), 2050 हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भाग लिया।
इसके अलावा भर्ती-कैम्प में विभिन्न पदो के लिए चयन किया गया जिसमें कंपनी द्वारा विकास कुमार राय, प्रबंधक, एच०आर० के द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से Machine Operator, Fresher PCA, ट्रेनर इत्यादि पद शामिल है। कैम्प में अधिकांस स्थानीय नियोजकों ने भाग लिया। कैम्प का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी देवघर श्रीमति प्रीति कुमारी के देख रेखे में किया गया। भर्ती-कैम्प का उ‌द्घाटन AIILSG, कुण्डा हथगढ़, देवघर के के केन्द्र प्रबंधक देवडागर के द्वारा किया गया तथा UNDP प्रियव्रत मिश्रा, निम्न वर्गीय लिपिक, समीर जेवियर मराण्डी, कम्प्युटर ऑपरेटर चंदन कुमार, प्रदीप कुमार रजक, मो० ईरफान तथा केन्द्र के सभी प्रशिक्षक गण के सहयोग से सफल आयोजन किया गया। जिला के स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु आने वाले दिनों में भी लगातार भर्ती-कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:गोपाल प्रसाद से पार्टी को मिलती थी पहचान ,वे इस आतंक के दौर से डरे नही उनके जैसे लोगों की है जरूरत : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

गिरीडीह:खनिज संसाधनों की अवैध ढुलाई पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

पटना:हिन्दी काव्य-साहित्य में तुलसी और भारतेन्दु ही लोकनायक : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा की, अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जर्मनी के म्यूनिख में चौथे No Money For Terror सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

rktvnews

Leave a Comment