RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:मसलिया प्रखण्ड परिसर मे जनता दरबार–सह–जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)09 सितंबर।मसलिया प्रखण्ड परिसर में आज जनता दरबार–सह–जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला समूह की सदस्याएँ, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर विधायक बसंत सोरेन ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुन रही है और उनका त्वरित समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार केवल समस्याओं के निवारण का ही मंच नहीं है बल्कि यह जन-जन को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का माध्यम भी है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और कृषि जैसे बुनियादी क्षेत्रों में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए स्वयं आगे आएं और अधिकारियों के साथ सहयोग करें।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जनता दरबार सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका उद्देश्य शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान करना है। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और शीघ्र निष्पादन करें। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक जनता की भागीदारी से ही विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इसमें सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पेंशन स्वीकृति पत्र और अन्य सामग्रियाँ शामिल थीं। लाभुकों ने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के लिए धन्यवाद दिया और इसे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, प्रखण्ड स्तरीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए, जिनका निराकरण निर्धारित समय-सीमा में करने का आश्वासन दिया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

सिवान: मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहूत बैठक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हुए शामिल।

rktvnews

आरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, दिया एकजुटता का मंत्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर : 235 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

पटना:छायावाद के प्रमुख स्तम्भ थे महाकवि जयशंकर प्रसाद: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment